Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुलिस ने ‘आप’ नेताओं आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में लिया

Atishi and Saurabh Bhardwaj detain

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के लीडर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध के बीच पुलिस ने शुक्रवार को ये कार्रवाई की है। केजरीवाल को 21 मार्च की शाम ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

केजरीवाल सरकार के दो मंत्री भी हिरासत में

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। इस याचिका पर आज सुनवाई होने जा रही है। आतिशी और सौरभ की गिरफ्तारी इस सुनवाई से ठीक पहले हुई है। आतिशी दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री हैं और भारद्वाज हेल्थ मिनिस्टर हैं।

आईटीओ पर कर रहे थे प्रदर्शन

आज सुबह आप नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे भाजपा का हाथ बताया था। आतिशी का कहना था लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी बताती है कि पीएम मोदी डरे हुए हैं। आप ने भारत में बीजेपी विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी।

आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के आईटीओ में विरोध प्रदर्शन कर रही है। अतिशी ने एक्स पर अपनी गिरफ्तारी के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, मुझे आईटीओ पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। पहले इन लोगों ने सीएम को झूठे केस में फंसाया, अब शांतिपूर्वक प्रदर्शन करे लोगों को भी गिरफ्तार कर रहे हैं। अगर ये लोकतंत्र का मर्डर नहीं तो क्या है?

बता दें केजरीवाल के खिलाफ बीते कल दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तार से राहत देने से मना कर दिया था। आज सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंद्रेश और बेला त्रिवेदी सुनवाई करेंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग