श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024 CSK vs RCB: जानिए  सीजन के पहले मैच में कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

RCB | CSK | CAPTAIN | IPL | SHRESHTH BHARAT

IPL 2024 CSK vs RCB Playing 11: आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 17 वें सीज़न की शुरुआत हो रही है। चेपॉक की पिच पर गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु होगी। एक टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम कर चुकी है तो वहीं दूसरी टीम अपनी पहली IPL ट्रॉफी की तलाश में है। इस सीजन में CSK एक नए कप्तान के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी।

सीजन शुरू से ठीक पहले धोनी ने टीम की कप्तानी CSK के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। अब ऋतुराज पर बल्लेबाजी के साथ CSK की कप्तानी का भी दबाव होगा। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।

लंबे समय के बाद कोहली की भी वापसी

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कई महीनों से कोई मैंच नहीं खेला है। वे अपने बेटे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का के साथ लंदन में थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पूरी घरेलू टेस्ट सीरीज से खुद को बाहर कर लिया था। अब देखना यह होगा कि विराट कोहली तुरंत अपनी फॉर्म पकड़ते हैं कि नहीं। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। आईपीएल के आधार ही वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। इसलिए विराट कोहली की फॉर्म RCB  और भारतीय टीम दोनों के लिए बहुत जरूरी है।

कैमरून ग्रीन के आने RCB का मिडिल ऑर्डर हुआ दमदार

RCB  ने इस सीजन में आस्ट्रेलिया के दमदार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को खरीदा है। उनके आने से RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में ग्रीन ने दमदार प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने आखिरी मुकाबलें में दमदार शतक लगाकर कीवी टीम को अपने ही दम पर धराशाई कर दिया था।

CSK vs RCB:  ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग 11

RCB की टीम:- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान),  अनुज रावत / सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कर्ण शर्मा।

CSK की टीम:- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिशेल, मोइन अली, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य