श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘निजी स्कूलों में बढ़ती…,’ केंद्र सरकार के सामने अरविंद केजरीवाल की 7 मांग

Arvind kejriwal On Middle Class: दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी जोरों शोरों से तैयारी और रैली कर रही है। इस बीच बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास को लेकर केंद्र सरकार के सामने 7 बड़ी मांग रखी है।
Arvind kejriwal On Middle Class

Arvind kejriwal On Middle Class: दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी जोरों शोरों से तैयारी और रैली कर रही है। इस बीच बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास को लेकर केंद्र सरकार के सामने 7 बड़ी मांग रखी है।

बता दें कि केजरीवाल ने कहा, चुनाव के दौरान धर्म और जाति के नाम पर कई तरह के वादे किए जाते हैं, लेकिन देश का मिडिल क्लास किसी भी पार्टी के एजेंडे में नहीं आता है। मिडिल वर्ग टैक्स टेररिज्म का विक्टिम है। इसलिए देश का अगला बजट मिडिल क्लास लिए होना चाहिए, जिसके लिए हमारी सात सूत्रीय मांगें हैं। 

क्या है केजरीवाल की मिडिल क्लास के लिए 7 मांगें?

  • केंद्रीय बजट में शिक्षा को लेकर धनराशि 2 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी की जाए।
  • निजी स्कूलों में बढ़ती फीस को नियंत्रित किया जाए।
  • उच्चा शिक्षा के लिए सब्सिडी लाई जाए।
  • स्वास्थ्य बजट 10 फीसदी बढ़ाया जाए।
  • जरूरी सामानों से जीएसटी हटाया जाए।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना लाई जाए।
  •  रेलवे में बुजुर्गों के लिए 50 फीसदी की रियायत दी जाए।

केजरीवाल ने कहा कि भारत का मिडिल क्लास सरकार के टैक्स टेररिज्म का शिकार बन गया है, लेकिन हमारी पार्टी जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है। हमने मिडिल क्लास को महंगाई की मार से बचाने के लिए बिजली और पानी सस्ता किया है। हमने टैक्स का पैसा दिल्ली में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया है। 

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 96 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें- ‘ये पंजाबियों का…,’ BJP के बयान पर भड़के CM भगवंत मान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी