श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बेहोश मां के साथ मिली दो नाबालिगों की लाश, पिता का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

two minor dead in delhi

Delhi Pandav Nagar Murder: दिल्ली के पांडव नगर एरिया में बड़ी दुखद घटना सामने आई है जहां दो मासूम बच्चों की लाश उनके घर से मिली। बच्चों की मां भी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। लेकिन बच्चों का पिता नहीं मिल रहा था। अब दिल्ली पुलिस को शनिवार को एक और लाश मिली है जो 42 साल के आदमी की है। माना जा रहा है कि ये और कोई नहीं बल्कि बच्चों के पिता की बॉडी है।

ये व्यक्ति शुक्रवार से ही गुमशुदा चल रहा था। मृतक की बॉडी को शनिवार की शाम को आनंद विहार के रेलवे ट्रैक पर पाया गया है। लोगों के जेहन को हिला देने वाली इस घटना का पता शनिवार दोपहर को चला था।

ये शनिवार दोपहर 2 बजे की बात है। तब पुलिस को पांडव नगर स्टेशन पर 42 साल के श्याम नामक व्यक्ति के लापता होने की कॉल आई। ये आदमी शशि गार्डन एरिया का निवासी था। खास बात ये है कि ये घर शुक्रवार से ही लॉक कर दिया गया था।

सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि घर को बाहर से लॉक किया गया है। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो सामने खौफनाक मंजर था। दो नाबालिग बच्चों की लाश पड़ी हुई थी। एक 15 साल का लड़का था और एक महज 9 साल की लड़की। दोनों एक ही कमरे में मृत अवस्था में लेटे थे और उनकी मां बेहोश थी। उसको बाद में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मृतक लड़की का नाम आस्था, लड़के का नाम कार्तिक और मां का नाम शन्नो बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाकी अपडेट का इंतजार है। शुरुआती तौर पर यही माना जा रहा है कि ये डबल मर्डर केस है जहां आदमी ने अपनी पत्नी पर हमला किया, दोनों बच्चों की हत्या कर दी, और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी