Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्यों देश में बढ़ते जा रहे हादसे? क्या वाकई देश का बुनियादी ढांचा कमज़ोर है? कैसे हो सकता है सुधार?

28 जून की सुबह देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए… पिछले दो दिनों से दिल्ली में जमकर बारिश हो रही है। जिससे दिल्लीवासियों को भीषम गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन कई तरह के नुकसान और जलभराव की खबरें भी आ रही हैं। सबसे बड़ी खबर शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से आई जहां सुबह 5 बजे टर्मिनल-1 (Terminal 1) पर पार्किंग की छत (Roof Collapes) गिर गई। ये हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत भरभरा कर नीचे गिरी उसके नीचे कई गाड़ियां दब गईं। हादसे में कार में बैठे एक कैब ड्राइवर (Cab Driver) की मौत हो गई जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में चल रहा है। दिल्ली फायर सर्विस अधिकारियों (Delhi Fire Service Officer) ने बताया कि टर्मिनल-1 पर डोमेस्टिक फ्लाइट (Domestic Flight ) के लिए पार्किंग एरिया में सुबह गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी कि तभी पार्किंग की छत गिर गई।।। छत का भारी-भरकम हिस्सा और लोहे के तीन सपोर्ट बीम भी गाड़ियों पर गिर गए… इस दौरान यहां खड़ी कारें बीम में दब गईं। वहीं कुछ दूसरे अधिकारियों ने बताया कि आठ लोगों को मलबे से बचाया गया है। बाहर निकाले गए एक व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी थी।

संबंधित वीडियो

Latest Hindi NEWS​

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड