Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान में बारातियों की वैन की ट्रक से टक्कर, नौ लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident

Road Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में रविवार की सुबह वैन और ट्रक की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त वैन में सवार लोग शादी की बारात से वापस लौट रहे थे। हादसा अकलेरा के पास पांचोला में हुआ। झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि मरने वालों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 10 लोगों का का ये ग्रुप मध्य प्रदेश के खिलचीपुर में एक शादी की बारात से लौट रहा था। तब यह दुर्घटना हुई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने यह भी सूचित किया है कि दुर्घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया था लेकिन बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। इस मामले की जांच चल रही है।

राजस्थान में एक और हादसा

गौरतलब है कि राजस्थान में शनिवार को भी इसी तरह की एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें दूदू शहर में एक कार ने मोटरसाइकिल और सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी थी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, कार चालक बाइक सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही