Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, कई जगह ड्रोन से निगरानी

DELHI POLICE | UP POLICE | LOKSABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

Noida-Ghaziabad voting: आज नोएडा- गाजियाबाद में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली और यूपी की सीमा पर पुलिस का सख्त पहरा लगा है। दोनों राज्यों की सीमाओं पर बैरिकेडिंग के साथ कई इलाकों में दिल्ली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हम कई दिनों से चुनाव को लेकर यूपी पुलिस के संपर्क में हैं। समन्वय समिति की एक बैठक के बाद दिल्ली पुलिस बॉर्डर पर तमाम कार्य कर रही है। बॉर्डर से आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बता दें कि बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल को भी तैनात किया गया है। कल दोपहर के बाद से ही दिल्ली यूपी के बॉर्डर की ज्यादातर सीमाओं को छावनी का रूप दे दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और आस-पास के इलाकों में सतर्कता बरतने को कहा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया कि अपने इलाके के संदिग्ध बदमाशों पर नजर रखें।

भोजपुरा बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, आनंद विहार, गाजीपुर-दिल्ली गेट, खोड़ा कॉलोनी, चिल्ला, खजूरी-पुश्ता व लोनी बॉर्डर पर आने जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यहां स्पेशल पिकेट के साथ ही नाइट पिकेट लगाने के भी आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को अलग-अलग एरिया में ड्रोन से भी निगरानी के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को मतदान खत्म होने तक इसी तरह के इंतजाम रहेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड