Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: MP में 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, 3 EVM में खराबी आई

MP VOTERS | LOKSABHA ELECTION 2024 | MADHYA PRADESH | SHRESHTH BHARAT

Loksabha Election 2024: Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 में MP में 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 7 बजे शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सतना के चित्रकूट में 3 बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत की गई, जिसके बाद मतदान 7.52 बजे तक शुरू नहीं हो सका। इसी बीच पूर्व मंत्री जयंत मलैया दमोह में मतदान करने पहुंचे तब मतदान शुरू नहीं हुआ था। इस पर मलैया भड़क गए। वहीं, नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में पुलिस और बीएलओ के बीच बहस हो गई। जानकारी दे दें, सेकंड फेज की इन 6 सीटों पर 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता हैं।

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, “मेरी युवाओं से अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”

चुनाव आयोग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, Loksabha Election 2024 2nd फेज 1,198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

Loksabha Election 2024 2nd फेज में 390 यानी 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 500 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।

पहले Loksabha Election 2024 2nd में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

इस फेज में लोकसभा अध्यक्ष, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे हैं। राहुल गांधी की वायनाड, शशि थरूर की तिरुअनंतपुरम और हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में हैं।

पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

साल 2019 में हुई 2nd फेज की वोटिंग में भाजपा ने 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

पीएम मोदी सभी से वोट डालने की अपील की। पीएम ने लिखा, लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड