Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: Rajasthan की 13 सीटों पर वोटिंग शुरू, ये हैं रिकॉर्ड्स

LOKSABHA ELECTION 2024 | ELECTION 2024 | VOTERS | PM NARENDRA MODI | SHRESHTH BHARAT

Loksabha Election 2024: Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2: राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। आज जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालोर, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़-बारां सीट पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। 13 लोकसभा सीट में 28,758 बूथ पर मतदान होगा और 2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार कांग्रेस बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारों का मामना है कि दूसरे चरण की 13 सीटों में से छह ‘हॉट सीट’ हैं।

झालावाड़: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा, “देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे… ये भी विश्वास है कि राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।”

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी मतदान करने के लिए कतार में खड़े हुए।

जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “किसी को यकीन नहीं था कि प्रधानमंत्री मोदी इस तरह के बयान देंगे कि (कांग्रेस वाले) संपत्ति इकट्ठा करेंगे, मंगलसूत्र इकट्ठा करेंगे और ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों में बांट देंगे। पहली बार ऐसे बयानों से प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता को बहुत धक्का लगा है…मुझे लगता है कि इस बार राजस्थान में हम डबल डिजिट में सीटें जीतेंगे।”
चित्तौड़गढ़: दूसरे चरण के मतदान पर राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “…राजस्थान वीरों की धरती है… इस धरती ने कभी मुगल आक्रांताओं को स्वीकार नहीं किया… इस धरती पर कांग्रेस के शासन में कहीं न कहीं तुष्टीकरण की राजनीति पनप रही है… राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ 25 के 25 कमल खिलेंगे…”

सुरक्षा के कड़े प्रबंध
लगभग 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 18वीं लोकसभा के पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आयोग ने चुनावों के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए कई कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण में राहुल गांधी, हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, भूपेश बघेल, शशि थरूर जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

चुनाव आयोग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, Loksabha Election 2024 2nd फेज 1,198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

Loksabha Election 2024 2nd फेज में 390 यानी 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 500 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।

पहले Loksabha Election 2024 2nd में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

इस फेज में लोकसभा अध्यक्ष, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे हैं। राहुल गांधी की वायनाड, शशि थरूर की तिरुअनंतपुरम और हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में हैं।

पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

पीएम मोदी सभी से वोट डालने की अपील की। पीएम ने लिखा, लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग