Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मतदान के बाद ललितपुर का गांव क्यों आया चर्चा में, वजह जान हो जाएंगे हैरान

ललितपुर के एक गांव में 100 फीसदी मतदान के लिए एक वोट की कमी पड़ रही थी। इसके बाद 100 फीसदी मतदान करने के लिए गांव वालों ने जो किया...
VOTERS | mp news | lalitpur | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का महापर्व मनाया जा रहा है, जिसके तहत 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस बीच उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट (Jhansi-Lalitpur Lok Sabha Seat) के ललितपुर जिले के एक गांव ने 100 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। इसका श्रेय ललितपुर के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी को जाता है क्योकि डीएम ने जिले में 100% वोटिंग के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

100 फीसदी हुआ मतदान

मिली जानकारी के मुताबिक, ललितपुर के मड़ावरा ब्लॉक के सौल्दा गांव ने दोपहर 1 बजे तक 100 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाया। दरअसल , जिला प्रशासन ने 72 बूथों पर 100% मतदान का प्रयास किया था, जिसमें तीन बूथों पर अफसरों ने सफलता हासिल की। प्रशासन के द्वारा किए गए प्रयासों के कारण झांसी में 63.70 फीसदी मतदान हुआ। ललितपुर के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी का कहना है कि ललितपुर की महरौनी विधानसभा स्थित बूथ संख्या 277, 355 और 195 पर 100% मतदान हुआ है।

मतदान के बाद गांव को मिली खास उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौल्दा गांव में एक वोटर शेर सिंह की वजह से 100% मतदान में रुकावट आ रही थी। वह बेंगलुरु में रह रहा था। उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह गांव लौट सके। BDO, BLO और अन्य कर्मचारियों ने गांव वालों की मदद से शेर सिंह की फ्लाइट के टिकट का इंतजाम कर उन्हें पहले भोपाल बुलवाया। फिर वहां से सरकारी गाड़ी में उन्हें मतदान के लिए सौल्दा लाया गया। ललितपुर के एडीएम अंकुर श्रीवास्तव के मुताबिक सौल्दा गांव में सभी वोटर की मैन टू मैन मार्किंग की थी। इसी वजह से यह रिकॉर्ड बन पाना संभव हुआ। वहीं, 100% मतदान को लेकर गांव वाले काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने इस उपलब्धि पर जश्न भी मनाया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा