श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि वे सदन के अंदर गरिमा बनाए रखें’-सीएम योगी


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलावार यानी आज विधानसभा सत्र के शीतकालीन सत्र में भाग लेने आए सभी विधायकों का स्वागत किया और विपक्ष से कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए समर्थन देने की अपील की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘’यह शीतकालीन सत्र है। इस सत्र में अनुपूरक बजट के साथ-साथ विधायी कार्य पूरे होंगे। हम संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चर्चा को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले 6 वर्षों में गरिमामय तरीके से कार्यवाही काफी आगे बढ़ी है। इससे पहले इसी सदन में मारपीट की घटना भी हुई थी। सदन की कार्यवाही चलाने की जिम्मेदारी सभी की है इसलिए मैं सभी से खासकर विपक्ष से अपील करता हूं कि वे सदन के अंदर गरिमा बनाए रखें’’।

सीएम आदित्यनाथ ने आगे कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार राज्य की प्रगति और लोगों के कल्याण से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। सरकार किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि वह इसमें योगदान दें। कार्यवाही निष्पक्ष रूप से संचालित की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास, समग्र नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री रहे आशुतोष टंडन के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा 2014 में आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व से जीते। 2017 में और फिर 2022 में वह तीसरी बार विधानसभा के सदस्य बने। 2017 से 2022 तक उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया। एक सक्षम राजनेता के रूप में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया। 65 साल बाद विधानसभा सत्र का संचालन नये नियमों से हो रहा है। विधायकों को विधानसभा भवन में झंडे, बैनर और मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। विधानसभा के अंदर दस्तावेज फाड़ने की इजाजत नहीं होगी। महिला सदस्यों को बोलने के लिए विशेष प्राथमिकता मिलेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला