श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत मजबूत होगा 12 सुखोई-30 MKI का निर्माण कर

12 सुखोई

भारतीय वायु सेना की ताकत में दिन पर दिन इज़ाफा होता जा रहा है। इसी मद्देनजर, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए एक बड़ी खरीद को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय ने 12 सुखोई 30 MKI फाइटर जेट की खरीद को मंजूरी दे दी है। इन सभी विमानों को मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) लिमिटेड द्वारा बनाया जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि इन उपरकरणों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।

स्वदेशी सामग्री 60 प्रतिशत से अधिक होगी
रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि 11,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना में विमान और संबंधित ग्राउंड सिस्टम शामिल होंगे। विमान में आवश्यकता के अनुसार सामग्री शामिल होगी। बताया जा रहा है कि ये उन 12 विमानों की जगह लेंगे, जो पिछले कई सालों में हादसों की वजह से खत्म हो गए । यह एक मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जो हवा से जमीन और हवा से हवा में एकसाथ युद्ध लड़ सकता है।

सुखोई-30 एमकेआई की खूबियां
सुखोई-30 एमकेआई को भारतीय वायुसेना में सबसे ताकतवर विमान माना जाता है। इसकी खास बात है कि यह तेज और धीमी गति में हवा में कलाबाजियां खाते हुए दुश्मन को धोखा देते हुए उनपर हमला कर सकता है। इस विमान में दो इंजन हैं और दो चालको के बैठने की जगह है। इनमें से कुछ विमान को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लॉन्च करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है। सुखोई विमान 3,000 किलोमीटर तक हमला करने की क्षमता रखता है। इसकी क्रूज रेंज 3,200 किलोमीटर तक है और कॉम्बेट रेडियस 1,500 किलोमीटर है। वजन में भारी होने के बावजूद यह लड़ाकू विमान अपनी तेज़ गति के लिए जाना जाता है। यह 2,100 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उड़ता है। जिससे दुश्मन के छक्के छूट जाते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Welcome To The Jungle Box Office
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिन में ₹100 करोड़ पार
Monsoon 2026
देश में बारिश का बड़ा संकट! जून बना 125 साल का पांचवां सबसे सूखा महीना, जुलाई को लेकर IMD की नई चेतावनी
Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें