Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर बड़ी कार्यवाही

 

नोएडा में सेक्टर-62 पर स्थित कफ सिरप बनाने वाली कंपनी मैरियन बॅायोटेक लिमिटेड पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि जांच में 36 में से 22 सैंपल के फेल होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर आशीष कोन्डल ने कोतवाली फेज थ्री में औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कंपनी में 9 जनवरी को दवाओं का उत्पादन बंद करा दिया गया था, जबकि 12 जनवरी को लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। आपको बता दें कि दिसंबर के महिने में उज्बेकिस्तान सरकार ने आरोप लगाया था कि नोएडा की कंपनी के कफ सिरप डॉक-1 मैक्स और एंबरोनाल पीने से वहां 18 बच्चों की मौत हो गई थी। उज्बेकिस्तान सरकार की सूचना के आधार पर WHO ने भारत सरकार को इस मामले में सचेत किया था। जिसके बाद केंद्र और राज्य की टीमों ने कंपनी पहुंचकर दवाओं के नमूने एकत्र किए थे। आपको बता दें कि कुल 36 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 22 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे थे।

मई 2021 में निर्यात हुआ था सिरप
अधिकारियों का कहना है कि कंपनी मैरियन बायोटेक लिमिटेड साल 2012 से उज्बेकिस्तान में रजिस्टर्ड थी। आपको बता दें कि यह कंपनी भारत में अपनी दवाएं नहीं बेचती। जिन दवाओं के सेवन से बच्चों की मौत की शिकायत मिली उनकी खेप मई 2021 में उज्बेकिस्तान भेजी गई थी।

दो माह में 35 लाइसेंस रद्द
उज्बेकिस्तान मामले के बाद अलर्ट, औषधि विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया है क्योंकि जिले में दवाओं के कारोबार में मिलावट की लगातार खबरें आ रहीं है। करीब दो महिने में 20 दवा कंपनियों और फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जबकि 35 कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

कंपनी मालिक और मालकिन फरार
उजबेकिस्तान में कफ सिरप पीने से हुई 18 बच्चों की मौत के मामले में दवा कंपनी के ऑपरेशन हेड के साथ तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद कंपनी के मालिक और मालकिन (डायरेक्टर) सचिन जैन और जया जैन फरार हैं। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी रामबदन सिंह के कहना है कि इस मामले में ऑपरेशन हेड तुहिन भट्टाचार्य, केमिस्ट अतुल रावत और मूल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग