Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP का डोर-टू-डोर कैंपेन

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP की सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं और एक बड़ा राजनीतिक बबाल शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से कर दी। केजरीवाल ने जोर देकर कहा है कि पीएम मोदी वर्तमान में इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि मेरी हजारों लोगों से बात हुई, जनता में भारी रोष है। जनता कह रही है कि बीजेपी वाले क्या कर रहे हैं। जिसे चाहे जेल में डाल देते हैं। आप को ये रोकना चाहते हैं, जब से हम पंजाब जीते हैं, इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा, आम आदमी पार्टी आंधी है। अब ये रुकने वाली नहीं है, AAP का वक्त आ गया। हम डोर टू डोर कैंपेन चलाएंगे। गुरुवार शाम को ‘आप’ दिल्ली के प्रदेश संयोजक गोपाल राय की अध्यक्षता में उनके आवास पर इस संबंध में एक संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में ‘आप’ के सभी जिला प्रभारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

गोपाल राय ने कहा, ‘पीएम मोदी ने तानाशाही रवैया अपनाया है और देश के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है और सत्येंद्र जैन को जेल में रखने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का भी गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचेंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे मोदी सरकार ने हमारे वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करवाया है। उनको गिरफ्तार कराने के लिए कैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया। हम दिल्ली के हर मोहल्ले में नुक्कड़ सभा करेंगे। जिसमें आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री की रची गई साजिशों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

गोपाल राय ने आगे कहा कि बीजेपी दावा करती रही है कि मनीष सिसोदिया ने कथित शराब घोटाले में रिश्वत ली थी। जिसमें CBI को फिर भी उनके घर, बैंक, लॉकर और पैतृक गांव समेत पिछले 6 महीनों में कई छापे मारने के बावजूद भी एक पैसा नहीं मिला। इतनी मेहनत करने के बाद अब केंद्रीय एजेंसियों को पता चल गया है कि सिसोदिया ने कोई रिश्वत नहीं ली, तो केंद्रीय एजेंसियां पैसे के लेन-देन का पता कैसे लगा पाएंगी।

इस मामले में BJP को बेनकाब करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। शनिवार को ‘आप’ कार्यकर्ता दिल्लीभर में मोहल्ला सभा करेंगे। इसके बाद 6 और 7 मार्च को दिल्ली में सभाएं आयोजित की जाएंगी। दिल्ली के हर मतदान केंद्र और अंत में 10 मार्च को दिल्ली के हर मोहल्ले में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वहां के निवासियों तक पहुंचा जाएगा। गोपाल राय ने आगे कहा कि फिलहाल यह पहल राज्य स्तर पर हो रही है, लेकिन जल्द ही पार्टी इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी अंजाम देगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग