श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा


आम आदमी पार्टी को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है. चुनाव आयोग ने सोमवार को आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया. आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में किए गए अपने प्रदर्शन की वजह से मिला है. आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला और TMC और NCP  सहित CPI का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है. अब देश में आप को मिलाकर 6 राष्ट्रीय पार्टी ही रह गयी हैं. ये पार्टियां हैं 1. भारतीय जनता पार्टी 2. इंडियन नेशनल कांग्रेस 3. बहुजन समाज पार्टी 4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 5. नेशनल पीपुल्स पार्टी 6. आम आदमी पार्टी

आपको ये भी बताते है कि किस आधार पर राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है. अगर किसी पार्टी को चार राज्यों में क्षेत्रीय दलों का दर्जा मिलता है तो उसे अपने आप ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है. दूसरा अगर कोई पार्टी 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीतती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है. कोई पार्टी अगर 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनावों में 4 राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल करती है तो उसे भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जायेगा.


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम