श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय मूल की छात्रा जाह्नवी कांडुला की मौत का खुला रहस्य

jaan

अमेरिका में 23 जनवरी 2023 को भारतीय छात्रा की पुलिस की गाड़ी से टक्कर होने के कारण मौत हो गई थी । मामले की जांच के दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्रा को टक्कर मारने के बाद पुलिस अफसर फोन कॉल पर हंसते और मजाक करते हुए दिख रहे है।


वीडियो में सामने आया कि पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड के वाइस प्रेजिडेंट डैनियल ऑडेरर को कार चलाते दिख रहे हैं. वह गिल्ड के प्रेजिडेंट माइक सोलन से कॉल पर यह कह रहे हैं कि, ‘उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं. वह मर चुकी है’ कहने के तुरंत बाद, कंडुला का जिक्र करते हुए ऑडेरर हंसते हुए कहते हैं, ‘वह एक रेगुलर पर्सन है।’ इसके बाद वह कह रहे हैं, ‘बस एक 11,000 डॉलर का चेक लिखो, वैसे भी वह 26 साल की थी, उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं.’।
भारत ने सिएटल और वाशिंगटन के स्थानीय अधिकारियों के साथ ही बाइडन प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के सामने जाह्नवी कंडुला की मौत का मामला जोरदार तरीके से उठाया है।
वहीं, एसपीडी ने बताया कि ऑडरर की कॉल के वीडियो की पहचान विभाग के एक कर्मचारी ने रुटीन कोर्स के दौरान की और इसे प्रमुख एड्रियन डियाज तक पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला 23 जनवरी को डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के पास टहल रही थीं। इसी दौरान उन्हें सिएटल पुलिस की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इस टक्कर से उनकी मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...