श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

2024 में जनसेना और TDP मिलकर लड़ेगे चुनाव

पवन कल्याण ने गुरुवार को जेल में चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद  घोषणा की है। पवन कल्याण की जनसेना पार्टी और चंद्रबाबू नायडू की तेलगु देशम पार्टी (TDP) ने अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के आरोप में सीआईडी ने 9 सितम्बर को नंदयाल से गिरफ्तार किया था. 10 सितंम्बर को उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हे राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में रखा गया है। पवन कल्याण चंद्रबाबू नायडू से मिलने राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि अगला चुनाव जनसेना पार्टी और टीडीपी साथ लड़ेंगे। इस दौरान उनके साथ चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश और दूसरे टीडीपी नेता भी मौजूद थे। आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही होने हैं।

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण पहले टीडीपी के साथ चुनाव में गठबंधन को लेकर साफ नहीं थे, लेकिन नायडू की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए कल्याण ने कहा, ”आंध्र प्रदेश अब वाईआरसीपी को और बर्दाश्त नहीं कर सकता है। मैंने फैसला ले लिया है’’

कल्याण ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ निंदा करके चुप नहीं हो जाऊंगा। उन्होंने कहा अगला चुनाव जनसेना पार्टी और टीडीपी साथ लड़ेंगे।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...
Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की