Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Auto strike in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में आज नहीं चलेगी ऑटो-टैक्सी, चालकों ने किया हड़ताल का एलान

Auto strike in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और टैक्सी चालक यूनियनों ने एप-आधारित कैब सेवाओं के कारण उनकी आजीविका पर पड़ने वाले बढ़ते प्रभाव के विरोध में आज से हड़ताल करने का एलान किया है। बता दें कि इस हड़ताल में दिल्ली-एनसीआर के 15 से अधिक यूनियन शामिल हैं।
Auto strike in Delhi-NCR| shreshth bharat

Auto strike in Delhi-NCR: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं या आपका ऑफिस हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी चालकों ने दो दिनों की हड़ताल की घोषणा की है।  

दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और टैक्सी चालक यूनियनों ने एप-आधारित कैब सेवाओं के कारण उनकी आजीविका पर पड़ने वाले बढ़ते प्रभाव के विरोध में आज से हड़ताल करने का एलान किया है। बता दें कि इस हड़ताल में दिल्ली-एनसीआर के 15 से अधिक यूनियन शामिल हैं।

वहीं, अगर इस हड़ताल से होने वाले नुकसानों के बारे में बात करें तो, एक आंकड़े में ये सामने आया है कि इस हड़ताल की वजह से चार लाख टैक्सी सड़कों पर नहीं चलेंगी। हड़ताल के कारण ऑटो, टैक्सी और एप आधारित कैब सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।

आज जंतर मंतर पर देंगे धरना

गुरुवार को संगठन के साथ तमाम ऑटो-टैक्सी संगठनों के पदाधिकारी जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे। उन्होंने इस धरने के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत भी ली है।

बता दें कि टैक्सी चालक सेना यूनियन, दिल्ली ऑटो तिपहिया ड्राइवर यूनियन, राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर यूनियन समेत दिल्ली एनसीआर के 15 से अधिक प्रमुख ऑटो, टैक्सी चालकों ने दो दिवसीय संयुक्त हड़ताल की घोषणा की है।

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 25 अगस्त को होगी BJP केंद्रीय चुनाव समिति

ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा ने बताया कि एप आधारित कैब सेवा से ऑटो-टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कैब चालकों से एप कंपनियां मोटा कमीशन वसूल रही हैं।

हड़ताल पर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा

किशन वर्मा का दावा है कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से चलते बाइक टैक्सी और ई-रिक्शा से भी टैक्सी ड्राइवर्स का रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा। राज्य सरकार मनमानी को रोकने में विफल रही हैं। लिहाजा हड़ताल (Auto strike in Delhi-NCR) पर जाने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि कई सालों से एप बेस्ड कंपनियों के बारे में सरकारों और विभागों को लिख रहे हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता। ये कंपनियां अपना पक्ष रखती हैं और सरकार अपना पक्ष रखती है, लेकिन ये व्यवसाय चंदे के खेल के रूप में संचालित होते हैं, जिसमें सरकार भी शामिल होती है।

कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 17 लोगों की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे

किशन ने कहा कि हम इस खेल को समाप्त करने की मांग करते हैं। ऑटो और टैक्सी चालकों का रोजगार, जो प्रभावित हो रहा है या छिन रहा है, उसका समाधान किया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार