Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 25 अगस्त को होगी BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

Central Election Committee Meeting: चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है।
Central Election Committee Meeting

Central Election Committee Meeting: चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। 25 अगस्त को भाजपा दिल्ली मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार, “यह बैठक हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों के लिए होगी। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। बैठक में दोनों राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी और कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे। वहीं, बैठक से एक दिन पहले राज्यों के लिए एक कोर ग्रुप होगा।”
बता दें कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सीईसी सदस्य शामिल होंगे।

भारत के चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए विधानसभा चुनावों की घोषणा की है, जो लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा राजनीतिक मुकाबला है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर से शुरू होकर तीन चरणों में होंगे, जिसकी मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। वहां कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। अगस्त 2019 में क्षेत्र का विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला चुनाव होगा।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी की, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त है, जबकि 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है।

पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा, वे हैं पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डूरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पद्दर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल।

चुनाव आयोग ने यह भी घोषणा की है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को होंगे। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों के लिए वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग