Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया की दिल्लीव्यापी पदयात्रा टली, जानिए वजह…

Manish Sisodia Delhi-wide padyatra postponed know the reason

Manish Sisodia: आप नेता मनीष सिसोदिया की आज, 14 अगस्त से शुरू होने वाली दिल्लीव्यापी पदयात्रा टल गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के निवेदन पर इस यात्रा को टाला गया है। दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 अगस्त को अब मनीष सिसोदिया की पदयात्रा शुरू होगी।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने अभियान की शुरुआत मनीष सिसोदिया की पदयात्रा से करेगी। इस दौरान यह यात्रा सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचेगी। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने नेताओं के साथ बैठक की थी, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी शामिल हुईं।

पत्रकारों से बात करते हुए आप के संगठन महासचिव और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि सिसोदिया हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार करेंगे, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पाठक ने कहा था कि सिसोदिया की पदयात्रा लोगों को काम में बाधा डालने और उन्हें परेशान करने की भाजपा की ‘प्रवृत्ति’ के बारे में बताएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग