Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 17 लोगों की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Andhra Pradesh Factory Blast: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली के अच्युतपुरम सेज में एसेंसिया कंपनी में रिएक्टर विस्फोट की घटना हुई है। इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Andhra Pradesh Factory Blast

Andhra Pradesh Factory Blast: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली के अच्युतपुरम सेज में एसेंसिया कंपनी में रिएक्टर विस्फोट की घटना हुई है। इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनकापल्ली जिला कलेक्टर विजय कृष्णन ने बताया कि अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम में एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर 2:15 बजे आग लगी थी। कृष्णन ने बताया, ‘कारखाने में दो शिफ्टों में 381 कर्मचारी काम करते हैं।

बता दें कि घटना की जानकारी दमकल अधिकारियों को मिली, जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारी दमकल की छह गाड़ियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान में जुट गए। वहीं, यूनिट में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार मरने वाले श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

इंटरमीडिएट केमिकल्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) बनाने वाली कंपनी एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज ने अप्रैल 2019 में 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ उत्पादन शुरू किया था। यह आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (APIIC) के मल्टी-प्रोडक्ट स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) के अच्युतपुरम क्लस्टर में 40 एकड़ के परिसर में स्थित है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

PMO की तरफ से एक्स पोस्ट में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है। पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि अनकापल्ली में एक फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल