Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM Modi Poland Visit: पोलैंड दौरे का दूसरा दिन आज, जानें पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे पर है। 45 सालों बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का वहां जाना हुआ है। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करने वाले हैं। जानें पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल।
PM Modi Poland Visit| shreshth bharat

PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर पोलैंड पहुंचे हैं। 45 सालों बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का वहां जाना हुआ है। दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने नवानगर के जाम साहब स्मारक और कोल्हापुर महाराज के स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी और बाद में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

वहीं आज यानी गुरुवार को दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करने वाले हैं। पीएम मोदी पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा ले सकते हैं।

आज पीएम मोदी राष्ट्रपति डूडा के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी बिजनेस लीडर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी मिलेंगे।

पीएम मोदी का आज का शेड्यूल

पीएम मोदी का आज दोपहर करीब 1.30-1.45 बजे चांसलरी में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। फिर वो दोपहर 1.45-2.15 बजे पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वो दोपहर 2.15-2.55 बजे प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना पर हत्या का मामला दर्ज

बाद में दोपहर 3.05 -3.00 बजे वे प्रेस वार्ता कर सकते हैं। इसके बाद वे दोपहर 3.00-4.50 बजे पोलैंड के प्रधानमंत्री की तरफ से दिए गए लंच में शामिल होंगे। फिर पीएम मोदी शाम 5.30-6.30 बजे पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी 7.20-7.50 बजे बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करेंगे। फिर 8.00-8.40 बजे पोलैंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात करेंगे।

पोलैंड से सीधे यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी

पोलैंड का दो दिवसीय दौरा (PM Modi Poland Visit) खत्म करने के बाद पीएम मोदी सीधे यूक्रेन जाएंगे। पीएम मोदी विशेष ट्रेन रेल फोर्स वन (Rail Force One) के जरिए पोलैंड से कीव के लिए रवाना होंगे।

बांग्लादेश की नई सरकार ने हिंदुओं से क्यों मांगी माफी? कहीं यह वजह तो नहीं

बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने इससे पहले रूस जाकर राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार