Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कलाकारों का IQ कम होता है… एक्टर्स के राजनीतिक मामलों में चुप्पी पर Taapsee ने दिया जवाब

अपने बेबाक रवैया के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस Taapsee Pannu ने एक्टर्स के राजनीतिक मामलों में चुप्पी पर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों एक्टर्स किसी भी तरह की राजनीतिक राय सामने रखने से बचते हैं।
Taapsee Pannu| shreshth bharat

Taapsee Pannu: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने आज फिल्म इंडस्ट्री में एक नया मुकाम पा लिया है। खूबसूरत के साथ-साथ तापसी बेहद बेबाक हैं। वो अपनी बात दुनिया के सामने रखने में कभी नहीं हिचकीचाती। अपने बेबाक रवैया के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों एक्टर्स किसी भी तरह की राजनीतिक राय सामने रखने से बचते हैं।

हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में तापसी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जो मजबूत व्यक्तिगत राय के बावजूद राजनीतिक मामलों पर चुप रहना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, “हमें अलग तरह की राजनीति से भी जूझना पड़ता है। यह हमेशा किसी खास तरह की राजनीति से संबंधित नहीं होती है।”

उन्होंने कहा कि बोलने या चुप रहने का फैसला अक्सर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के डर से प्रभावित होता है। लोग चुप रहना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे कोई समस्या होगी। कलाकारों पर अक्सर बारीकी से नजर रखी जाती है। उनके हर शब्द की जांच की जाती है।

‘कलाकारों का आईक्यू कम होता है’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आमतौर पर कलाकारों को लेकर, खास कर महिला कलाकारों को लेकर, लोगों की एक धारणा है कि उनमें सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के बारे में बुद्धिमत्ता या जागरूकता की कमी होती है।

Vicky Kaushal की इस हरकत पर नाराज हो गई थीं Katrina Kaif, शादी ना करने की दे डाली थी धमकी

ऐसा माना जाता है कि कलाकारों का आईक्यू कम होता है। लोग सोचते हैं कि वे शायद ही कुछ जानते हों। खासकर अगर वह महिला हो, तो फिर वे सोचते हैं, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई कि तुम कोई राय रख सको।

तापसी ने आगे कहा कि इस वजह से ही वो अपनी राय जाहिर नहीं करतीं। अगर आपकी कोई राय है, तो भी यह एक समस्या है। अगर आपकी कोई राय नहीं है, तो भी यह एक समस्या है। वो बोलें या चुप रहें, उन्हें आलोचनाएं सहनी ही पड़ती हैं।

दर्शकों से मिल रहा प्यार

बता दें कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हाल में ही आई फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल खेल में’ नजर आई हैं। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ साल 2018 में आई उनकी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की सीक्वल है, जबकि ‘खेल खेल में’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है।

बॉलीवुड का ग्लैमर छोड़ इस हसीना ने मौलाना से की शादी, अब जी रहीं ऐसी जिंदगी…

इस फिल्म में वो अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान आदि कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ही फिल्मों में तापसी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड