Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

ncounter in Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है।
Encounter in Chhattisgarh

Encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में गुरुवार सुबह करीब 08.00 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

बस्तर के महानिरीक्षक पी सुंदरराज के अनुसार, नारायणपुर और कांकेर सीमा पर मांड क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद एक संयुक्त पुलिस दल को तलाशी अभियान पर भेजा गया था।

जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री जब्त की गई है।

ये भी पढ़ें- असम: मुस्लिम विवाह और तलाक कानून को खत्म करने वाला विधेयक पारित

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, “मुठभेड़ सुबह करीब 8:00 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम शामिल है।”

नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा के पास अबूझमाड़ इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, “अब तक तीन हथियारबंद महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और घटनास्थल से काफी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री मिली है। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।”

ये भी पढ़ें- Hurun List 2024: अंबानी को पछाड़ अदाणी बनें सबसे अमीर व्यक्ति

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग