Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ सभी चारों धामों- केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा भी शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने के पहले ही दिन केदारनाथ में 32000 श्रद्धालुओं ने बाबा केदरानाथ के दर्शन किए। यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी गई।
📢 आवश्यक सूचना
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) May 12, 2024
श्री यमुनोत्री धाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना।#CharDhamYatra2024 #CharDhamYatra #YamnotriDham pic.twitter.com/BNoTnwsUex
यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से अपील की है। पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर सूचना जारी कर कहा कि आज यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे अपील है कि आज यमुनोत्री की यात्रा न करें।
Today, a sufficient number of devotees have reached Shri Yamunotri Dham as per its capacity. Now sending more devotees is risky. All the devotees who are going to Yamunotri today, are requested to postpone their Yamunotri Yatra today: Uttarkashi police pic.twitter.com/shYCDDFVkK
— ANI (@ANI) May 12, 2024
यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पैदल मार्ग पर हादसे का खतरा है। करीब पांच से छह किलोमीटर का यमुनोत्री पैदल मार्ग बेहद संकरा है। जिसका कुछ हिस्सा चट्टान पर तो कुछ हिस्सा लोहे के एंगल पर लिंटर डालकर तैयार किया गया है। जिससे यहां पैदल मार्ग पर दबाव बढ़ने पर हादसे का खतरा बना रहता है।