Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यमुनोत्री धाम में चौथे दिन भी स्थिति बेकाबू, 5 किमी तक लगी वाहनों की कतारें

Yamunotri Dham situation uncontrolled on fourth day queues of vehicles extended up to five km

Yamunotri Dham 2024: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा का आज चौथा दिन है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा देने में जिला प्रशासन सफल नहीं हो पाया है। यमुनोत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं है। पाली गाड़ से कुथनौर तक करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालु यात्रा व्यवस्था को देख खासे नाराज हैं। तीर्थ पुरोहित तो सरकार और शासन प्रशासन (Yamunotri Dham) द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा को रोके जाने का आरोप भी लगा रहे हैं।

गेट सिस्टम लागू होने से वाहनों की लगी लंबी कतारें

यमुनोत्री धाम की यात्रा में हालात इस तरह हो गए हैं कि पुलिस द्वारा गेट सिस्टम लागू करते ही यात्रियों के वाहनों को पाली गाड़, खरादी और बडकोट में रोका जा रहा है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही है। यात्री कई घंटे वाहन में ही बैठकर यमुनोत्री धाम पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

पहली बार चार दिन बाद भी सामान्य नहीं हो पाई स्थिति

बता दें कि चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री धाम में पहली बार ऐसी स्थिति पैदा हो रही है, जब कपाट खुलने के चार दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। कुछ यात्रियों को तो बिना मां यमुना जी के दर्शन किए बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का दावा कर अपनी पीठ थपथपाते हुए जरूर दिख रहा है।

प्रशासन की हो रही फजीहत

यात्रा व्यवस्था में सामान्य स्थिति न होने से जहां प्रशासन की फजीहत हो रही है तो वहीं यात्रा से जुड़े लोगों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। पाली गाड़ से कुथनौर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कुछ तो वापस भी घूमने लग गए हैं। तीर्थ पुरोहित भी गेट सिस्टम लागू होने से प्रशासन पर नाराज हैं। बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खोले गए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग