श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

काशी में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, बोले- INDIA को वोट मिल रहे…

lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का परचम लहराने के लिए इंडिया गठबंधन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। दोनों ने अजय राय के समर्थन में जनसभा की। साथ ही भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना भी साधा। अखिलेश यादव ने कहा मुझे समझ नहीं आता कि मैं काशी में आया हूं या क्योटो में, मैं क्योटो जाकर आया हूं। मोदी ने यहां के लोगों से झूठा वादा किया। एक भी काम नहीं किया।

हम लाखों करोड़ रुपये लोगों के अकाउंट में डलवाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन (Lok Sabha Election 2024) ने ठान लिया है कि इस बार सत्ता में आकर लोगों को बीजेपी से आजादी दिलाएंगे। हम लाखों करोड़ रुपये हिंदुस्तान के गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में डालने जा रहे हैं। सबसे पहले हिंदुस्तान के सभी गरीब परिवारों की लिस्ट बनाई जाएगी। इसके बाद हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा, जिन परिवारों की जमीन छीनी गई है। उनके नाम इस लिस्ट में आएंगे। इतना ही नहीं जिन पर गलत जीएसटी लगाई गई है, उन परिवारों के नाम इस लिस्ट में आएंगे।

यह भी पढ़ें- 2024 में भाजपा या गठबंधन किसकी बनेगी सरकार?

इंडिया गठबंधन 79 सीटें जीतेगा- अखिलेश

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले पत्रकार साथियों से मैं कहता था कि इंडिया गठबंधन 79 सीटें जीतेगा, 1 सीट पर लड़ाई है, सात चरण आते-आते बीजेपी के खिलाफ गुस्सा सातवें आसमान पर है, बीजेपी यहां भी (वाराणसी) भी हारने जा रही है। कहा कि इस बार परिवर्तन के लिए मतदान करने जा रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि यहां के लोग इस बार INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर ना केवल जीताने का काम करेंगे बल्कि रिकॉर्ड मतों से उनको जीताने का काम करेंगे…”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज