श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोहिनी दुबे हत्याकांड में जल्द हो सकता है खुलासा, स्कूटी चालकों की हुई पहचान

रिटायर्ड आईएएस की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या मामले में जो सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सामने आई है। उसके आधार पर स्कूटी के मालिकों की पहचान हो गई है...
Mohini Dubey Murder Case Lucknow Ex IAS Wife

Mohini Dubey Murder Case: लखनऊ के रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या और उनके घर लूटपाट के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस अब तक 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है, जिसमें बदमाश कई जगह अपने कपड़े बदलते हुए दिखाई दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पुलिस टीम जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

स्कूटी के मालिकों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड आईएएस की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या मामले में जो सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सामने आई है। उसके आधार पर स्कूटी के मालिकों की पहचान हो गई है। ऐसे में उन लोगों पर शक ज्यादा है, जोकि उनके घर आना-जाना करते हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूटी मालिक रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र दुबे का करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस कई संदिग्ध और दोनों चालकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- काशी में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, बोले- INDIA को वोट मिल रहे…

जानें पूरा मामला (Mohini Dubey Murder Case)

बता दें, यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 20 में 25 मई को रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था। रिटायर्ड आईएएस की पत्नी की हत्या के चलते पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग भी एक्शन में आया और सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी, जिसमें पता चला कि 25 मई की सुबह सात बजे से 10 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया था। मोहिनी दुबे की हत्या के बाद उनके शरीर को पानी से धो दिया गया था, क्योंकि अपराधियों के फिंगर प्रिंट पकड़ में न आए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज