श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

2024 में भाजपा या गठबंधन किसकी बनेगी सरकार?

Who form government in 2024 BJP or alliance

साल 2024 में चल रहे 18वीं लोकसभा चुनाव ने पूरे देश में खलबली मचा रखी है। इस संसदीय चुनाव की परीक्षा में कौन भारी बहुमत से रिकॉर्ड तोड़ कर भारत का प्रधानमंत्री बनेगा? मोदी की वापसी होगी या इंडिया गठबंधन बाजी मारेगा। हर तरफ यही चर्चा और बहस जोरों पर हैं। जाहिर सी बात है देश की जनता द्वारा चुनी गई सरकार पांच साल तक राज करेगी और जनता के विकास की बागडोर उसके हाथ में रहेगी। इस सवाल का जवाब विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मधुसूदन मिश्र, पं. ज्योतिर्माली ने दिया।

पंडित मधुसूदन मिश्र के अनुसार, भाजपा सरकार तीसरी बार भी सिंहासन पर काबिज होगी और सफलतापूर्वक भाजपा अपना कार्यकाल पूरा भी कर लेगी। पंडित मधुसूदन मिश्र ने 2016 में ही अपने एक लेख में लिखकर सबको चौंका दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी 2029 तक बने रहेंगें। भाजपा जहां नारा दे चुकी है कि अबकी बार 400 पार वहीं ज्योतिषाचार्य पंडित मधुसूदन मिश्र का मानना है कि भाजपा 249 के आसपास रहेगी। एनडीए को 290- 311 के आसपास रहेगी। कांग्रेस 90-100 सीटों के आसपास रहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा का नारा अबकी बार 400 पार के नारे से कम लोग ही सहमत दिख रहे हैं।

मधुसूदन मिश्र जी से जब हमने कांग्रेस के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस की स्थिति इस बार भी उत्साहजनक नहीं रहेगी, बल्कि 90-100 के आसपास सिमट कर रह जाएगी। इंडिया गठबंधन का कोई अस्तित्व इस चुनाव में नजर नहीं आएगा। विपक्ष एकजुट होकर भी बिखरा ही रहेगा। एकजुटता की कमी बाहर से नहीं बल्कि अंदरुनी तौर पर नेता महसूस करते रहेंगे। ज्योतिषाचार्य मधुसूदन मिश्र का मानना है कि कांग्रेस को बार-बार रणनीति नहीं बल्कि अपना लीडर बदलने की जरुरत है। जिससे पार्टी को एक नई दशा और दिशा मिल सके।

राहुल गांधी जी को राजनीति करने के मन से राजनीति में नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें समझना होगा कि जनता उनसे क्या चाहती है। वो खुद से पूछें कि वो क्यों राजनीति करना चाहते हैं सत्ता पाने के लिए या अपने परिवार की सत्ता बचाने के लिए। राहुल गांधी अपने दिल और दिमाग पर एकसाथ जब नियंत्रण पा लेंगे तब सत्ता की राह आसान होती दिखेगी। फिलहाल उनके ग्रह सुसुप्तावस्था में ही है जो फल देने में असमर्थ दिख रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य मधुसूदन मिश्र आगे बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखेगी। सीटों की बात करें तो मधुसूदन मिश्र जी के मुताबिक 69 सीटें भाजपा की झोली में आ जाएगी। सपा की स्थिति संतोषजनक नहीं मानी जाएगी। सपा 25- 30 सीटों के आसपास रहेगी। बसपा के नेतृत्व की क्षमता अभी ढलान पर चल रही है। आकाश भविष्य में अच्छे राजनेता बन सकते हैं पर उसमें अभी समय लगेगा। उनके कुछ ग्रह बहुत प्रबल हैं जो समय आने पर खेल करने की क्षमता रखते हैं। वहीं कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 8-9 सीट ही हासिल कर पाएगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित मधुसूदन मिश्र के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी की स्थिति अच्छी रहेगी। कारण एनसीपी और उद्धव गुटों में टकराव और असली नकली के चक्कर में भाजपा को फायदा दिखता नजर आ रहा है। भाजपा को 21-24 के बीच सीटें मिलेगी। वहीं, शिंदे गुट को फायदा होता नजर आएगा और शिवसेना को गर्मी में पसीना बहाने के बाद भी संतोष की प्राप्ति होती नहीं दिखेगी। उद्धव ठाकरे के ग्रह बाल्यावस्था और कुछ सुसुप्तावस्था में हैं, जो राजनीति के क्षेत्र में कमाल करने में असमर्थ दिखते हैं।

पंडित मधुसूदन मिश्र के मुताबिक, उड़ीसा में बीजू जनता दल जमीन पर अपनी पकड़ बनाए रखेगी और साथ ही भाजपा भी अपनी स्थिति मजबूत करती नजर आएगी। सीटों की संख्या में बीजेडी आगे ही रहेगी। उड़ीसा में बीजेडी का प्रदर्शन शानदार रहेगा तो भाजपा भी अपना प्रदर्शन कायम रखेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मधुसूदन मिश्र ने बाकी राज्यों के विषय में भी हमसे चर्चा की और बताया कि जम्मू कश्मीर में भाजपा 3 सीटों पर विजय हासिल करने में समर्थ दिखती है तो हिमाचल की सीटें भी भाजपा के कब्जे में आ जायेंगी।

वहीं, पंजाब में बड़ी मेहनत करने के बावजूद भी भाजपा 5-6 सीटों से ज्यादा हासिल नहीं कर पाएगी। राजस्थान और गुजरात कमोबेश पिछले लोकसभा चुनाव के अनुरुप ही रहेंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा 26-27 सीटें हासिल करने के योग दिखते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मधुसूदन मिश्र आगे बताते हैं कि बंगाल में दीदी का दबदबा कायम रहेगा पर छोटी मोटी सेंध भाजपा मारने में समर्थ हो सकती है। टीएमसी की सीटें 27-32 के मध्य आती दिख रही हैं। वहीं भाजपा अपनी पकड़ बनाये रखने में कुछ हद तक दक्ष साबित हो सकती है। दक्षिण भारत में भाजपा की लहर कुछ तेज होती नजर आएगी पर लोग चाहेंगे कि भाजपा को वोट करें पर कर नहीं पाएंगे। भाजपा को राजा समुद्रगुप्त बनने में अभी वक्त लगेगा।

भाजपा बिहार में भी नीतीश के सहयोग से अच्छा काम करेगी। भाजपा और जेडीयू के गठबंधन को 24 से ऊपर सीटें मिलती दिख रही है। राजद अपनी पकड़ कहीं न कहीं बनाए रखने में कामयाब हो सकता है। कांग्रेस नगण्य साबित होगी। वहीं मध्य प्रदेश 26-27 सीटें भाजपा को आसानी से मिल जाए। ज्योतिषाचार्य मधुसूदन मिश्र राजस्थान और गुजरात की स्थिति के बारे में काफी आश्वस्त दिखे और बताया कि कमोबेश स्थिति पिछले लोकसभा चुनाव जैसी ही रहेगी। हिमाचल प्रदेश की स्थिति भाजपा के पक्ष में रहेगी। जम्मू कश्मीर में 3 सीटें भाजपा की झोली में आती दिखेंगी। पंजाब के बारे में ज्योतिषाचार्य मधुसूदन मिश्र का मानना है कि आप पार्टी की स्थिति अच्छी दिखेगी पर भाजपा 3-6 सीटें अपने नाम करती दिखेगी। दिल्ली में बीजेपी को 5-6 सीटें मिलने के योग दिखते हैं।

ज्योतिषाचार्य मधुसूदन मिश्र से दक्षिण भारत के विषय में मानते हैं कि कांग्रेस को जो मिलेगा दक्षिण भारत से ही मिलेगा। इसके बावजूद भाजपा की स्थिति सुदृढ़ होती नजर आएगी। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से कांग्रेस को फायदा होगा। मणिपुर जैसे प्रदेशों से भाजपा को नुकसान होगा। वहीं, अन्य पूर्वी राज्यों में गठबंधन अपना असर दिखाएगा। अंततोगत्वा बीजेपी के महानायक मोदी को जनता दिल से चुनाव में बहुमत देकर भारत के विकास में पुनः योगदान करने के लिए एक नया रिकार्ड स्थापित करेगी जो भविष्य में मोदी जी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज