श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में पेड़ गिरने और इमारत को नुकसान पहुंचने से 17 घायल, 2 की मौत

Delhi ncr weather | delhi ncr weather update | noida | ghaziabad | shreshth bharat

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम तेज आंधी और हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित हो गया और कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज धूल भरी आंधी चली। दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण शहर की ओर आने वाली 9 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पेड़ गिरने से संबंधित 152 कॉल, इमारत को नुकसान पहुंचने से संबंधित 55 कॉल और बिजली की कटौती से संबंधित 202 कॉल पुलिस को प्राप्त हुई। दूसरी तरफ, दिल्ली में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। वहीं, इमारतों को नुकसान पहुंचने से 17 लोग घायल हुए हैं और 2 लोगों की मौत हो गई।

तेज हवाओं के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ। नोएडा के सेक्टर 58 में एक इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग वाहनों पर गिरने से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार रात 10 बजे दिल्ली में 50 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चली थी।

दिल्ली के उजवा में 77 किमी प्रति घंटे, जाफरपुर में 57 किमी प्रति घंटे, लोधी रोड में 61 किमी प्रति घंटे, प्रगति मैदान में 63 किमी प्रति घंटे, पीतमपुरा में 57 किमी प्रति घंटे, नारायणा में 50 किमी प्रति घंटे और नजफगढ़ में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली।

आईएमडी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें लोगों से घर के अंदर रहने, अपनी खिड़कियां और दरवाजे सुरक्षित रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है। इससे पहले आईएमडी ने दिन में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और तूफान आने की संभावना जताई थी। IMD ने कहा था कि दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा) के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी/तूफान के साथ बारिश और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज