Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

GTvsCSK: गिल व साई ने जड़ा शतक, चेन्नई को 35 रनों से दी पटखनी

GTvsCSK | GT | CSK | IPL 2024

GT vs CSK Live score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 59वें मैच में आज गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हरा दिया। यह मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने चेन्नई को 232 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम आठ विकेट खोकर 196 रन बना सकी। चेन्नई की शुरूवात बेहद ही खराब रही। चेन्नई के दोनों ओपनर सस्ते में पवेलियन लौट गए। टीम के लिए डारेल मिचेल ने 63, मोईन अली ने 56 रनों की पारी खेली, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। मोहित शर्मा ने अपने कोटे के चार ओवरों में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। राशिद खान ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। उमेश यादव ने भी टीम के लिए किफायती गेंदबाजी की और अपनी टीम के लिए एक विकेट भी झटका।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने दमदार शुरूवात की। आईपीएल में अभी तक फ्लॉप चल रहे गुजरात के ओपनर इस मैच में अलग अंदाज में नजर आए। साहा को चोटिल होने की वजह से अच्छे फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने इस मैच में शुरूआत की।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंद में शतक जड़ा। शुभमन गिल ने टीम के लिए 55 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। वहीं साई सुदर्शन ने भी शतक जड़ा। साई सुदर्शन ने 51 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली, इस दौरान सुदर्शन ने 5 चौके व 7 छक्के लगाए। चेन्नई का कोई भी गेंदबाज गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर कर सका। टीम के लिए तुषार देशपांडे ने चार ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट चटकाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग