Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या रिटायरमेंट के बाद IPL में दिखेंगे शिखर धवन, उठ रहे कई सवाल

Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 24 अगस्त की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
Shikhar Dhawan Retirement

Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 24 अगस्त की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। शिखर धवन को फैंस ‘गब्बर’ के नाम से बुलाते हैं। शिखर जब भी मैदान में उतरते थे वे अपने फैंस को तरह-तरह से हंसाते रहते थे।

शिखर धवन के इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शिखर आईपीएल में खेलेंगे? (Will Shikhar Dhawan Play IPL) विराट कोहली के बाद आईपीएल में शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

धवन के आईपीएल खेलने को लेकर कन्फ्यूजन इस वजह से क्योंकि धवन ने अपने रिटायरमेंट वीडियो में ये कहीं नहीं कहा है कि वह आईपीएल नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा है कि वह इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से किया संन्यास का एलान

आपको बता दें कि आईपीएल की गिनती भी घरेलू टी20 टूर्नामेंट के तौर पर होती है। आईपीएल को आईसीसी से डोमेस्टिक टी 20 लीग की मान्याता मिली हुई है। इसी कारण उनके फैंस को ये बात समझ नहीं आ रही है कि क्या धवन आईपीएल खेलेंगे?

शिखर ने अपने रिटायरमेंट के वीडियो में कहीं भी आईपीएल से संन्यास को लेकर कोई बात नहीं की है। यानी आईपीएल में खेलने की मनाही उन्होंने साफ तौर पर नहीं की है। उम्मीद है कि इस मामले पर जल्दी ही तस्वीर साफ होगी।

धवन का अंतर्राष्ट्रीय करियर

धवन ने भारत की तरफ से 167 वनडे, 68 टी20 और 34 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 6782, 1759 और 2315 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 7 शतक हैं, जबकि वनडे में उन्होंने कुल 17 शतकीय पारी खेली है। टी20 में धवन ने 11 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट में इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार, जिसे देख रह जाएंगे दंग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही