श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्रिकेट में इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार, जिसे देख रह जाएंगे दंग

Super Overs In Maharaja Trophy: भारत में इन दिनों कई घरेलू टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। इन दिनों महाराजा टी20 ट्रॉफी खेला जा रहा है। इस लीग में आज बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में 1 या 2 नहीं बल्कि कुल 3 सुपर ओवर खेले गए।
Super Overs In Maharaja Trophy

Super Overs In Maharaja Trophy: भारत में इन दिनों कई घरेलू टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। इन दिनों महाराजा टी20 ट्रॉफी खेला जा रहा है। इस लीग में आज बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में 1 या 2 नहीं बल्कि कुल 3 सुपर ओवर खेले गए, तब जाकर मुकाबले का नतीजा निकला। हुबली टाइगर्स की कमान मनीष पांडे के हाथों में है। वहीं, बेंगलुरु ब्लास्टर्स की कमान मयंक अग्रवाल संभाल रहे हैं।

एक ही मुकाबले में हुए 3 सुपर ओवर

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरू ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हुबली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने बल्लेबाजी की, लेकिन बेंगलुरु ब्लास्टर्स भी 20 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

ऐसे में दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर मैच खेला गया। सुपर ओवर में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन बनाए। 11 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुबली टाइगर्स की टीम भी 10 रन ही बना सकी।

पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इस सुपर ओवर में हुबली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 8 रन बनाए। 9 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ब्लास्टर्स की टीम भी 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन ही बना सकी। इसी तरह दूसरा सुपर ओवर भी टाई हो गया।

ऐसे में ये मुकाबला तीसरे सुपर ओवर में पहुंच गया। वहीं, तीसरे सुपर ओवर में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए। इस बार हुबली टाइगर्स की टीम ने 13 रन बना लिए और बेंगलुरु ब्लास्टर्स को सुपर ओवर में हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा