श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली ने खत्म किया पंजाब का खेल

Untitled-design-2023-04-27T071849.645

IPL में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को हरा दिया. दिल्ली तो पहले ही अंतिम चार की दौड़ से बाहर है लेकिन अपनी इस जीत से दिल्ली ने पंजाब किंग्स को भी लगभग लगभग बाहर कर दिया. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के कहा. पिछले मैचों से अलग इस बार दिल्ली की शुरूआत बड़ी दमदार रही. दिल्ली के ओपनरों ने अच्छी पारियां खेली इसके बाद आए रासो ने तो पंजाब के गेंदबाजों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. रिली रासो ने केवल 37 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली. रासो ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के भी लगाए. वार्नर ने 46 तो दूसरे ओपनर पृथ्वी शॉ 54 रन बनाए. दिल्ली ने सिर्फ दो विकेट खोकर 213 रन बनाए.

214 रनों का पीछा करते पंजाब की शुरूआत खराब रही, लेकिन दो विकेट के बाद पंजाब के बल्लेबाजों ने भी दिल्ली के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. पंजाब कहीं ना कहीं रन रेट में पिछड़ रहा था और यही पंजाब को भारी भी पड़ा. पंजाब के लिए इंग्लिशमैन लिविंगस्टोन ने शानदार 94 रन बनाए, अपनी इस पारी के दौरान लिविंगस्टोन ने 9 छक्के लगाए और केवल 48 गेंदों का सामना किया. पंजाब ये मैच 15 रनों से हार गया. इस हार के साथ पंजाब किंग्स लगभग लगभग इस सीजन से बाहर हो गया है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज