श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

WPL में MI और DC के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

MI vs DC Head to Head Records: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
MI vs DC Head to Head Records

MI vs DC Head to Head Records: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर होने के नाते फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। अब शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 7 बार भिड़ंत हुई हैं। इन मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस से कड़ी टक्कर मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल की है जबकि 3 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल का रिकॉर्ड

वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड कैसा रहा है? इस खिताबी मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में मुबंई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में आमने-सामने हुई थी। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया।

दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती

वहीं, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंची। लेकिन इस बार स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। बहरहाल, अब लगातार तीसरे सीजन दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची है। अब तक दिल्ली कैपिटल्स को दोनों बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। अब सवाल है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में अपनी हार के सिलसिले को टाल पाएगी? क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग चैंपियन बनेगी?

मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम

हालांकि, इस सीजन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का 2 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों बार मुंबई इंडियंस को हराया है। लेकिन फाइनल में मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी चुनौती होगी। मुंबई इंडियंस की टीम में हरमनप्रीत कौर, नेट सिवर ब्रंट, हीली मैथ्यूज जैसी दिग्गज खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को परेशान कर सकती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी