Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मारा गया ISI प्रमुख अबु खदीजा, इराक के PM मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने की पुष्टि

Abu Khadija: इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को मार गिराया गया है। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को इस बात का दावा किया।
Abu Khadija

Abu Khadija: इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को मार गिराया गया है। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को इस बात का दावा किया। उन्होंने एलान किया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को ढेर कर दिया गया है। इराक में एक सशक्त अभियान चलाया था और इस दौरान उसे मार गिराया गया।

कौन था अबु खदीजा ?

अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को ‘अबु खदीजा’ के नाम से भी जाना जाता था। यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने मिलकर चलाया था। इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं।’ बयान में कहा गया कि अबु खदीजा आतंकवादी संगठन का ‘डिप्टी खलीफा’ था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।

अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर कहा, ‘आईएसआईएस के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।’ एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में चलाया गया था। वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार, अभियान गुरुवार की रात शुरू किया गया था, लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई

इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं।’ बयान में कहा गया कि अबु खदीजा आतंकवादी संगठन का ‘डिप्टी खलीफा’ था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था। इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को मार गिराया गया है। यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड