Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 WC: फाइनल में विराट की जगह यह बल्लेबाज कर सकता है ओपनिंग

T20 WC: विराट कोहली का इस वर्ल्डकप में प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2024 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए फैंस...
virat kohli| shreshth bharat

T20 WC: दुनियाभर के क्रिकेट लवर्स की निगाहें टी-20 विश्वकप 2024 पर टिकी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इस वर्ल्डकप में प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2024 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए फैंस उम्मीद कर रहे थे कि विश्वकप में भी वे शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फाइनल में विराट की जगह टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी ओपनिंग कर सकता है।

ये प्लेयर कर सकता है ओपनिंग

टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस बीच ऐसा माना जा रहा है कि टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट की जगह किसी और खिलाड़ी को ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है। बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में यशस्वी को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।

T20 WC: प्लेइंग XI में होगा बदलाव

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेलेगी। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को फाइनल-11 से बाहर कर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया जाएगा।

ये भी कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में भी परिवर्तन किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो विराट कोहली को नंबर 3 पर भेजा जाएगा। वहीं, यशस्वी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इसकी वजह ये है कि ओपनर के तौर पर विराट कोहली कुछ कमाल नहीं कर पाए।

Read More- रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट बन सकता है ये खिलाड़ी, बनाए हैं ये रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग