Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जब दूसरे का पति इस्तेमाल कर लेती हूं तो… अरमान मलिक की दूसरी पत्नी ने ये क्या कह दिया?

Armaan-Kritika Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों बीवियों के साथ आए अरमान मलिक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनकी दोनों बीवियां...
Armaan malik |Kritika Malik| shreshth bharat

Armaan-Kritika Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। शो में आए दिन कोई न कोई नया मसाला देखने को मिल ही जाता है। इस सीजन में घर के अंदर कई लोग हैं, लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जिसके अनोखे और अजीब रिश्ते ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अरमान मलिक की…

बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों बीवियों के साथ आए अरमान मलिक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनकी दोनों बीवियां पायल मलिक और कृतिका मलिक भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तीनों की छोटी से छोटी हरकत पर भी फैंस की कड़ी नजर है। अब हाल ही में आए एक एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला कि फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं। अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने कुछ ऐसा कह दिया कि फैंस हैरान रह गए।

Armaan-Kritika Malik: कही ये बात

दरअसल, कृतिका मलिक ने दूसरे के पति को यूज करने की बात कही। इस एपिसोड के आते ही लोग कृतिका की जमकर आलोचना कर रहे है। बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में यह देखा गया कि अरमान मलिक, कृतिका मलिक और पॉलोमी दास आपस में बात कर रहे हैं, जहां कृतिका मलिक अरमान का तौलिया इस्तेमाल कर रही थीं (Armaan-Kritika Malik) , जिस पर पॉलोमी ने उनसे पूछा, ‘तुम लोग एक दूसरे का तौलिया इस्तेमाल कर लेते हो?’ इसपर अरमान मलिक ने कहा, ‘कर लेते हैं, मियां बीवी हैं क्यों नहीं कर लेंगे। क्यों? नहीं करना चाहिए?’, लेकिन तभी कृतिका मलिक बीच में बोल पड़ीं, “यार जब दूसरे का पति इस्तेमाल कर लेती हूं तो ये तो फिर भी तौलिया है।”

कृतिका मलिक की इस बात से पॉलोमी दास जोर से हंस पड़ीं। कृतिका मलिक ने फिर इस पर आगे कहा, ‘खुद की बेइज्जती खुद ही करूंगी। कोई और बोले तो मुंह तोड़ दूंगी।’ इस बयान के बाहर आने के बाद लोग कृतिका मलिक को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Read More- Bigg Boss OTT 3 के ये कंटेस्टेंट हैं सबसे ज्यादा चुगलखोर, नाम सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग