Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टीम इंडिया का विश्वकप जीतना पक्का, बस दूर कर ले ये तीन कमजोरी

IND vs SA Final Match: यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड, जबकि साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान...
IND vs SA Final Match| shreshth bharat

IND vs SA Final Match: टी-20 वर्ल्डकप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड, जबकि साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन तीन कमजोरियां ऐसी हैं, जिनको दूर नहीं किया तो वर्ल्डकप जीतना मुश्किल हो सकता है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

1- विराट कोहली का फॉर्म 

विराट कोहली का फॉर्म आईपीएल 2024 के बाद से रूठा हुआ है। वे रोहित के साथ टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। अगर भारत को विश्वकप जीतना है तो कोहली के बल्ले का गरजना बेहद जरूरी है। उनके पास अपने आलोचकों को जवाब देने का सुनहरा मौका है। अगर वे फाइनल में अच्छी पारी खेलते हैं और भारत को विश्वकप ट्रॉफी दिलाते हैं तो उनके पिछले प्रदर्शन को लोग भूल जाएंगे। विराट ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं।

2- शिवम दुबे का खराब फॉर्म 

आईपीएल 2024 में आक्रामक और शानदार पारी खेलने वाले शिवम दुबे विश्वकप में बुरी तरह फेल साबित हुए। उनकी बिग सिक्स हिटर की छवि अभी तक देखने को नहीं मिली। ऐसे में उनके पास आखिरी मौका है कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छी पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर सकें। (IND vs SA Final Match) अगर वे अच्छी पारी खेलते हैं तो भारत का विश्वकप जीतना पक्का है।

3- ऋषभ पंत का बल्ले से खराब प्रदर्शन

कुछ मैचों को छोड़ दें तो ऋषभ पंत का बल्ला भी अबतक खामोश ही रहा है। उनसे फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर वे अपने लय में आ जाएंगे तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की खैर नहीं है। पंत जब फॉर्म में आते हैं तो बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं। पंत की एक शानदार पारी भारत को ट्रॉफी दिला सकती है।

Read More- T20 WC: फाइनल में विराट की जगह यह बल्लेबाज कर सकता है ओपनिंग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग