Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट बन सकता है ये खिलाड़ी, बनाए हैं ये रिकॉर्ड

Ravindra Jadeja: टी-20 विश्व कप 2024 का खुमार सभी के ऊपर छाया हुआ है। सभी की नजरें विश्वकप के मुकाबलों पर टिकी हुई हैं। मुख्य चयनकर्ता...
Ravindra Jadeja| shreshth bharat

Ravindra Jadeja: टी-20 विश्व कप 2024 का खुमार सभी के ऊपर छाया हुआ है। सभी की नजरें विश्वकप के मुकाबलों पर टिकी हुई हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम इंडिया का चयन किया। इसमें बाएं हाथ के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को भी चुना गया। जडेजा आईपीएल 2024 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब टी-20 विश्वकप में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर इस युवा खिलाड़ी को चुना जा सकता है।

ये खिलाड़ी होगा Ravindra Jadeja का रिप्लेसमेंट

रविंद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक ऑलराउंडर्स में से एक हैं। वह टीम में तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं। कुछ सालों से जडेजा की बल्लेबाजी निराश करने वाली रही है। वह अपनी बॉलिंग के कारण टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं किया जा सकता है। वर्ल्ड कप में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से आउट करने की मांग की जा रही है। फाइनल के बाद क्रिकेटर टीम से बाहर हो सकते हैं, जबकि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर रियान पराग का नाम सामने आ रहा है।

कौन हैं रियान पराग?

रियान पराग की उम्र मात्र 22 साल है। रियान गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में माहिर हैं। उनका बल्लेबाजी के डिपार्टमेंट में कोई तोड़ नहीं है। उनके करियर ग्राफ की अगर बात करें तो वह आईपीएल में 1 ओवर में 5 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इस साल वह एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का करिश्मा भी कर चुके हैं। पराग कंडीशन के हिसाब से बैटिंग करते हैं और वह आसानी से विकेट नहीं गंवाते हैं। भविष्य में उन्हें चांस दिया जाता है तो वह रविंद्र जडेजा का एक बेहतर विकल्प बन सकते हैं।

रविंद्र जडेजा अनुभव के मामले में रियान पराग से काफी आगे हैं। रियान ने अब तक सिर्फ आईपीएल और घरेलू क्रिकेट मैच ही खेले हैं। जडेजा अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, पराग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50, लिस्ट A में 50 और टी20 फॉर्मेट में 41 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा, आईपीएल में उनके खाते में 4 विकेट दर्ज हैं।

Read More- T20 World Cup 2024 जीतने वाली टीम पर होगी धन वर्षा, मिलेंगे इतने करोड़

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल