Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bihar के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

former deputy cm bihar bjp leader sushil kumar modi passes away

Sushil Kumar Modi Passes Away: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। वह बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में से थे। 72 वर्ष के मोदी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए दी है।

एक्स पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक

सम्राट चौधरी ने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।’

सुशील कुमार मोदी के निधन से BJP को बड़ा झटाका

लोकसभा चुनाव के बीच सुशील कुमार मोदी का निधन से बिहार बीजेपी के साथ-साथ राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका है। पार्टी में उनकी सक्रियता हमेशा से ही काफी खास रही है। डिप्टी सीएम के अलावा राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह तीन दशक के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा समेत सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके थे।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने X पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

कौन थे सुशील कुमार मोदी?

सुशील कुमार मोदी का जन्म पटना में रत्ना देवी और मोती लाल मोदी के घर 5 जनवरी 1952 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी। जय प्रकाश नारायण के आंदोलन के दौर में उन्होंने एम.एस.सी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में भाग लेने वाले सुशील कुमार मोदी 1990 में पहली बार विधायक बने थे। फिर सुशील मोदी भारतीय जनता पार्टी और जदयू की गठबंधन वाली सरकार में डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। मोदी ने 1987 में जेसी जॉर्ज से शादी की। जेस्सी जॉर्ज मुंबई से हैं। इनके दो बेटे उत्कर्ष ताथगेट और अक्षय अमृतांशुॉ हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा