श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ब्रिगेड ने इंग्लैंड को किया पस्त

T20 World Cup 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया है और फाइनल में जगह बना ली है।
IND vs ENG Semi Final

IND vs ENG Semi Final: T20 World Cup 2024 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया है और T20 World Cup 2024 के फाइनल में प्रवेश किया है। अब 29 जून को फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 172 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 103 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच 68 रनों से जीत लिया।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दिया था 172 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत एक बार फिर खराब रही। विराट कोहली का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। विराट केवल 9 रन बनाकर टॉफली का शिकार बने। ऋषभ पंत भी इस मैच में सस्ते में निपट गए, वह केवल 4 रन बना सके। इनफॉर्म बल्लेबाज व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया। रोहित ने इस मैच में 39 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। सूर्य कुमार यादव ने भी सेमीफाइनल मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की। सूर्य कुमार यादव ने 36 गेंदों पर महत्वपूर्ण 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में 23 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। रविंद्र जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

क्रिस जार्डन ने लिए तीन विकेट
वहीं इंग्लैंड के गेंदबाजों की बात करें तो क्रिस जार्डन ने अच्छी गेंदबाजी की और तीन ओवरों में 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। आदिल राशिद ने भी इस मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जोफा ऑर्चर, टॉफली, सैम करन को भी एक-एक सफलता हाथ लगी।

भारतीय स्पिनरों के सामने नतमस्तक हुई इंग्लिश टीम
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने आक्रामक शुरूआत की। टीम को पहला झटका 26 रनों के स्कोर पर लगा, जब टीम के कप्तान जोस बटलर 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने इंग्लैंड टीम को जल्द ही दूसरा झटका दिया। फिलिप सॉल्ट 5 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरेस्टो भी ज्यादा देरतक मैदान पर टिक नहीं सके और अक्षर पटेल का दूसरा शिकार बने और वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। मोइन अली 8 रन बनाकर अक्षर का तीसरा शिकार बनें। सैम करन 2 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बनें। कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और पूरी टीम 103 रनों पर सिमट गई।

सेमीफाइनल में चमके कुलदीप और अक्षर
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 19 रन देकर तीन इंग्लिश खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। वहीं अक्षर पटेल ने भी इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी स्पिन पर खूब नचाया और तीन ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। बुमराह ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड के खिलाफ भी दो विकेट झटके।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...