Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जियो यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब मोबाइल रिचार्ज के लिए देने होंगे इतने रुपये

Jio Tariff Plan Hike: अगर आप जियो का सिम का यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जियो कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज को महंगा कर दिया है...
JIO |JIO RECHARGE | JIO RECHARGE PRICE HIKE | SHRESHTH BHARAT

Jio Tariff Plan Hike: अगर आप जियो का सिम का यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जियो कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज को महंगा कर दिया है। जियो ने प्रीपेड प्लान के साथ-साथ पोस्टपेड के रेट को भी बढ़ाया है। साथ ही अतिरिक्त डेटा वाले प्लान को भी बढ़ाया है। कंपनी ये प्लान 3 जुलाई से लागू करेगी।

399 वाला रिचार्ज हुआ 50 रुपये महंगा

कंपनी ने सबसे सस्ते एक महीने के रिचार्ज वाले प्लान में 34 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह 155 रुपये का था, जो अब 189 रुपये का हो गया है। इसी प्रकार 399 रुपये वाला प्लान 449 का हो गया है। 479 रुपये वाला (दो महीने वाला) प्लान 579 रुपये का और 533 रुपये वाला प्लान 629 रुपये का हो गया है।

सालाना प्लान पर बढ़े इतने दाम

सालाना प्लान पर भी 340 रुपये से 600 रुपये तक बढोतरी की गई है। 1559 रुपये वाला प्लान 3 जुलाई से 1899 रुपये में मिलेगा। वहीं, 2999 रुपये वाला प्लान 600 रुपये से बढ़कर 3599 रुपये का हो गया है।

अतिरिक्त डेटा प्लान भी हुआ महंगा

कंपनी ने अपने डेटा वाले प्लान भी महंगे कर दिए हैं। 15 रुपये वाला प्लन अब 19 रुपये में मिलेगा। इसमें 1 GB डेटा मिलता है। 25 रुपये वाला 29 में और 61 रुपये वाला 69 रुपये में मिलेगा। 25 रुपये वाले में 2 GB और 61 रुपये वाले में 6 GB डेटा मिलता है।

पोस्टपेड प्लान में भी बढ़ोतरी

कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान भी महंगे कर दिए हैं। 299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये का मिलेगा। वहीं, 399 रुपये वाला प्लान 449 रुपये में दिया जाएगा। इनके भी नए बिल 3 जुलाई से लागू होंगे।

JioSafe और Jio Translate  भी किए लॉन्च

रिचार्ज में बढ़ोत्तरी के बाद जियो ने JioSafe और Jio Translate  भी लॉन्च किया है। JioSafe कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए खए सेफ एप्लिकेशन है। इसके लिए मंथली 199 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, Jio Translate 99 रुपये मंथली में दिया जाएगा। इसमें वॉइस कॉल, वॉइस कॉल, टेक्स्ट और इमेज Translate करने वाला एप्लिकेशन है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात