Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहली बारिश में ही राजधानी का हाल बेहाल, कई इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित

उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है...
Delhi Rain Waterlogging in many areas traffic affected NCR wather update imd

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से लोगों को राहत मिली है। उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो, 29 और 30 जून को भी राजधानी में भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में हुई बारिश

IMD के मुताबिक, 28 जून को दिल्ली समेत और अन्य राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवाओं और गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है। बीते दिन गुरुवार से ही आसमान में बादल छाए हुए थे।

समाचार एजेंसी ANI ने दिल्ली के कनॉट प्लेस (Delhi Rain) का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि झमाझम बारिश से पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। फिलहाल बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल को एक और तगड़ा झटका, उपराज्यपाल ने किया इस योजना को भंग

यह भी पढ़ें- बारिश के कारण IGI एयरपोर्ट के T1 टर्मिनल की छत टूटी, 6 लोग घायल

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो शेयर किए हैं। एक यूजर ने एयरपोर्ट का साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर कितनी भारी बारिश हो रही है।

दिल्ली और गुड़गांव में मानसून की दस्तक

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, दिल्ली और गुड़गांव के कुछ हिस्सों में मानसून सीजन की पहली भारी बारिश।दक्षिण दिल्ली और गुड़गांव में अगले 1-2 घंटों में कुछ क्षेत्रों में साल की पहली 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों हो रही IPS नवजोत सिमी और उनके पति की तारीफ? जानें यहां

यह भी पढ़ें- NEET PAPER LEAK CASE: NSUI कार्यकर्ताओं ने NTA के ऑफिस में जड़ा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग