श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

श्रीलंकाई पूर्व खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, जानें कब किया था डेब्यू

Dhammika Niroshana Dead: श्रीलंका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की उनकी पत्नी और बेटे के सामने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई...
Dhammika Niroshana Dead

Dhammika Niroshana Dead: श्रीलंका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की उनकी पत्नी और बेटे के सामने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार (16 जुलाई) उनके अंबालांगोडा स्थित घर की बताई जा रही है।

बता दें, पूर्व श्रीलंकाई कप्तान को मारने के लिए आरोपी ने 12 बोर की बन्दूक का इस्तेमाल किया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि धम्मिका निरोशन पर गोली क्यों चलाई गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

2000 में सिंगापुर के खिलाफ किया डेब्यू

बता दें, साल 2000 में निरोशन ने सिंगापुर के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उसके बाद वह करीब 2 सालों तक श्रीलंका के लिए अंडर-19 लेवल पर टेस्ट और वनडे मुकाबले खेले। निरोशन ने 10 मुकाबलों में टीम की कप्तनी भी की थी।

अग्निवीर को हरियाणा सरकार का तोहफा, पुलिस भर्ती में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

स्टुअर्ट बिन्नी, मनविंदर बिस्ला के साथ खेले हैं निरोशन

धम्मिका निरोशन ने अंडर-19 लेवल के बाद प्रथम श्रेणी सर्किट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा और परवेज महरूफ जैसे कई श्रीलंकाई सितारों के साथ क्रिकेट खेला था। उन्होंने भारत के कई खिलाड़ी जैसे पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, मनविंदर बिस्ला, सिद्धार्थ त्रिवेदी के साथ भी क्रिकेट खेला था।

आज शाम सीएम योगी करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, जानिए बड़ी वजह…

ऐसा था धम्मिका निरोशन का करियर

धम्मिका निरोशन ने 2002 के अंडर-19 वर्ल्ड कप की पांच पारियों में 19.28 की औसत से सात विकेट झटके थे। फर्स्ट क्लास में धम्मिका ने 26.89 की औसत से 19 विकेट झटके थे। इसके अलावा लिस्ट-ए में उन्होंने 29.40 की औसत से 5 विकेट हासिल किए थे।

ये भी देखें-


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी