Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अग्निवीर को हरियाणा सरकार का तोहफा, पुलिस भर्ती में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

Haryana Government: भाजपा सरकार जब से अग्निवीर योजना को लाई है, तब से इस पर कोई न कोई घमासान होता रहा है। इस बीच हरियाणा सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है...
Haryana government

Haryana Government: भाजपा सरकार जब से अग्निवीर योजना को लाई है, तब से इस पर कोई न कोई घमासान होता रहा है। इस बीच हरियाणा सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके अलावा ग्रुप सी की नौकरी में तीन साल की आयु सीमा में छूट के साथ 5 फीसदी आरक्षण भी देने का ऐलान किया है। बता दे, हरियाणा का जो भी अग्निवीर चार साल बाद रिटायर होकर आएगा तो उसे अपना काम शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा।

केंद्र सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं देती- राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने संसद में अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाया था। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का हवाला देते हुए कहा था कि मैं अग्निवीर के परिवार से मिला हूं। केंद्र सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं देती है। अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर हैं। मोदी जी इन जवानों को शहीद नहीं मानते हैं। इस पर राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के दावों का खंडन करते हुए कहा था कि योजना को 158 संगठनों से सुझाव लेने के बाद शुरू किया गया था।

आज शाम सीएम योगी करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, जानिए बड़ी वजह…

इन सेनाओं में भी हो चुका है आरक्षण का ऐलान

बता दें कि अब तक CISF, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रमुखों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण का ऐलान किया है। पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी। CISF की डीजी नीना सिंह ने बताया था कि पहले बैच में पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में 5 साल और दूसरे बैच में 3 साल की छूट दी जाएगी।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार