Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज शाम सीएम योगी करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, जानिए बड़ी वजह…

CM Yogi Meet Governor: सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम को 6 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी की राज्यपाल से मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर यह मुलाकात की जाएगी...
CM Yogi Meet Governor

CM Yogi Meet Governor: सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम को 6 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी की राज्यपाल से मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर यह मुलाकात की जाएगी। हालांकि, दोनों की मुलाकात के बाद ही पता चल सकेगा कि यह औपचारिक मुलाकात थी या फिर इसके पीछे राजनीतिक रहस्य छिपा हैं।

आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा

दरअसल, यूपी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। ऐसे में सीएम योगी ने आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सभी मंत्रियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिया कि अपने प्रभारी क्षेत्र में सप्ताह में 2 दिन रहना है।

शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को नहीं मिली जमानत, HC ने फैसला रखा

सिफारिश करने वालो मिलेंगे टिकट- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगामी चुनावों को लेकर कहा कि ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाएगा। सिफारिश करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी कीमत में टिकट नहीं दिया जाएगा। मीटिंग में 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रभारी मंत्रियों से मुलाकात की और हर एक ग्रुप से अलग-अलग उनके क्षेत्र का हाल जाना। मुख्यमंत्री योगी की तरफ से सभी दसों ग्रुप को निर्देश भी दिए गए कि सभी को अपने प्रभारी क्षेत्र में 2 दिन तक रात्रि विश्राम करना होगा। ये सिलसिला तब तक चलेगा, जबतक चुनाव समाप्त नहीं हो जाए।

खुजली गैंग के दो आरोपी गिफ्तार, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा