श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Uttarakhand: जनजातीय गौरव दिवस आज, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

ribal Pride Day: उत्तराखंड में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
CM DHAMI

Tribal Pride Day: उत्तराखंड में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, मुख्य सेवक सदन में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विभाग के निदेशक के मुताबिक, यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित है, जो एक सम्मानित जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे।

यह दिन न केवल भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन का सम्मान करता है, बल्कि जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान को भी रेखांकित करता है।

राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से ओएनजीसी स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन सीएम शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या व लोकगायिका रेशमा शाह अपनी प्रस्तुति देंगी।

अगले दिन 16 नवंबर को दोपहर एक बजे प्रदर्शनी स्थल दर्शकों के लिए खुलेगा। शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय व लोकगायक नरेश बादशाह और विवेक नौटियाल भी प्रस्तुति देंगे।

तीसरे व अंतिम दिन 17 नवंबर को शाम 6 बजे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें- सीएम धामी दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर, विकास कार्यों का लिया जायजा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AAP Star Campaigner List
AAP ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन-कौन शामिल
Assembly Speaker Vasudev Devnani
Rajasthan: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को पटना में आया हार्ट अटैक, जानें कैसी है तबीयत
Rishabh Pant
LSG के कप्तान बने ऋषभ पंत, संजीव गोयनका ने किया एलान
RG Kar Doctor Rape Case
ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना
Rinku Singh And Priya Saroj Wedding
कहां और कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई? पिता ने दी जानकारी
SANJAY ROY
'मैंने कुछ भी नहीं...', अदालत में गिड़गिड़ाया आरोपी संजय रॉय