Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाएगी योगी सरकार, इस जगह का होगा कायाकल्प

Yogi Government: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में अब प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों में पर्यटन विकास की तमाम सुविधाओं को विकसित करने के लिए यहां फुटपाथ बढ़ा है...
Yogi Government

Yogi Government: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में अब प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों में पर्यटन विकास की तमाम सुविधाओं को विकसित करने के लिए यहां फुटपाथ बढ़ा है, दूसरी ओर प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य युक्त टूरिस्ट डेस्टिनेशन को भी विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खंता पिकनिक स्पॉट भी शामिल है। कुछ महीने पहले ही इस क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के तौर पर डेवलप करने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन हुआ था

3.65 करोड़ रुपए के व्यय से पूरे होंगे निर्माण व विकास कार्य

योगी सरकार द्वारा खंता पिकनिक स्पॉट क्षेत्र के विकास और मुख्य भवन समेत अलग-अलग प्रकार की सुविधाओं के निर्माण और विकास का जिम्मा उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को सौंपा है। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शॉर्ट टर्म टेंडर के जरिए आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रक्रिया से निर्माण और विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए कांट्रेक्टर एजेंसी का निर्धारण होगा जो कार्यावंटन के बाद वर्षा अवधि के अतिरिक्त 27 महीने में 3.65 करोड़ रुपए के व्यय से सभी कार्यों को पूर्ण करेगी। वह चिह्नित क्षेत्र में टूरिस्ट अट्रैक्शन सेंटर के तौर पर विकास के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेगी। इस दौरान भवन निर्माण समेत कुल 283 प्रकार के कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

श्रीलंकाई कप्तान धम्मिका निरोशन की गोली मारकर हत्या, जानें कब किया डेब्यू

मॉडर्न जिम व चिल्ड्रन प्लेइंग एरिया का भी होगा विकास

सीएम योगी के विजन अनुसार तैयार की गई कार्य योजना के अनुरूप, खंता पिकनिक स्पॉट क्षेत्र को टूरिस्ट अट्रैक्शन के तौर पर विकसित करने के लिए तमाम प्रक्रार की सुविधाओं से क्षेत्र को युक्त किया जाएगा। इसमें मॉडर्न जिम और चिल्ड्रन प्लेइंग एरिया जैसी सिविक एमेनिटीज भी शामिल हैं। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को जिम में फन वॉकर, शोल्डर प्रेस, चेस्ट प्रेस, पेंडुलम कम ट्विस्टर, फन साइकल, स्की ट्रेनर, स्टेप ट्रेनर और ताई-ची डबल जैसी इक्विपमेंट को इंस्टॉल किया जाएगा, जिससे पर्यटक फिजिकल ट्रेनिंग के साथ फन एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकेंगे।

अग्निवीर को हरियाणा सरकार का तोहफा, पुलिस भर्ती में मिलेगा 10 फीसदी

वहीं, चिल्ड्रन प्लेइंग एरिया में डबल सी-सॉ, प्लेग्राउंड स्लाइड, व्हीलचेयर स्विंग और आर्क रबर बेल्ट स्विंग समेत तमाम झूले भी लगाए जाएंगे। यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट का भी विकास किया जाएगा। बेंचों का इंस्टॉलेशन भी होगा, जहां लोग बैठकर आसपास के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग