श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी का जमुई दौरा, बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PM Modi Jamui Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
PM Modi Jamui Visit

PM Modi Jamui Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।’’

सरकार ने 2021 में मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र उलिहातू में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को संगठित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए आज बिहार के जमुई का दौरा भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे और जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- Dev Diwali 2024: देव दिवाली आज, जानें क्यों मनाई जाती है देव दिवाली?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मेरी कर्मभूमि रही, भगवान महावीर की पावन धरती ‘जमुई’ आगमन पर जमुई की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।’’

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की देखरेख करने के लिए जमुई में मौजूद केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने मीडिया से कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत को संरक्षित करने के लिए दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और दो आदिवासी शोध संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, मोदी ‘पीएम-जनमन’ के तहत निर्मित 11,000 घरों के गृह प्रवेश में भी हिस्सा लेंगे।”

ये भी पढ़ें- जहरीली होती जा रही राजधानी की हवा, ‘गंभीर श्रेणी’ में दिल्ली का AQI

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना